DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भोजपुर में अपराधियों ने किसान को मारी गोली:हथेली के आर-पार हुई बुलेट, अस्पताल में भर्ती; बोला- गांव में किसी से विवाद नहीं है

भोजपुर में बुधवार देर रात अपराधियों ने किसान को गोली मार दी। बुलेट बाएं हाथ को चीरते हुए आर-पार हो गई। मौके से भागकर किसान ने अपने जान बचाई। इसके बाद परिनों को सूचना दी गई। परिवार के सदस्य आनन-फानन में पीरो अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घायल की पहचान धनपुरा गांव निवासी गुपुत चौधरी(45) के तौर पर हुई है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है। मेरा किसी से विवाद नहीं है पीड़ित ने बताया कि बंटाई पर खेती करता हूं। रात में खेत में लगे मढ़ई में सोने गया था। इस बीच पांच की संख्या पर अपराधी पहुंचे और फायरिंग करने लगे। एक गोली हाथ में लगी है। गोली लगने खून से लथपथ हालत में भागकर अपनी जान बचाई। अंधेरा होने के चलते किसी का चेहरा नहीं देख सका।मेरा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है। गोली क्यों मारी है, ये जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि मामला संदेहास्पद लग रहा है। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि हथेली पर जख्म के निशान थे। हो सकता है कि अन्य कारणों से हथेली फट सकता है। जख्मी का एक्सरे कराया जा रहा है। जिसके मामला स्पष्ट हो सकेगा।


https://ift.tt/q9Zj36D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *