मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए महायुति गठबंधन ने सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दल अपने-अपने कोटे से सहयोगी दलों को भी सीटें देंगे। भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आमित भास्कर सटाम ने सीट शेयरिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी 227 सीटों पर सहमति बन गई है और आने वाले दिनों में गठबंधन संयुक्त प्रचार करेगा। सटाम ने बताया कि पहले 207 सीटों पर सहमति बनी थी, बाद में सभी 227 सीटों पर फैसला हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा था कि BMC चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) गठबंधन के तहत 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव सत्ता की लड़ाई नहीं है और सीटों का बंटवारा प्राथमिक मुद्दा नहीं है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 29 नगर निगमों- मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के चुनावों की घोषणा की है। मुंबई की 227 वार्डों में मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 16 जनवरी को तय है।
https://ift.tt/YiXI8zt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply