DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘भारत में रहने वाले सभी लोग प्रभु श्रीराम के वंशज’:गिरिराज सिंह बोले- चुनाव आयोग को डिस्टर्ब कर रही हैं ममता बनर्जी, सरिया कानून नहीं चलेगा

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत में रहने वाले सभी लोग प्रभु श्री राम के वंशज हैं, इसलिए कोई गलतफहमी में नहीं रहे। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर जोरदार तंज कसा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के मुस्लिमों की घर वापसी से संबंधित बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की प्रतिक्रिया का जोरदार खंडन किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग भारत में रहते हैं, वह भारतवंशी ही कहलाते हैं, कोई यहां बाबर-औरंगजेब का औलाद नहीं है। भारत में जो रहते हैं सब प्रभु श्री राम के ही वंशज हैं, चाहे वह मदनी हो या अदनी हो। जो लोग गलतफहमी के शिकार हो रहे हैं,यह सोचते हैं कि यहां गजवा ए हिंद करूंगा। वह ध्यान से सुन लें कि जब-जब इस देश में कोई औरंगजेब बनने की कोशिश करेगा तो महाराणा प्रताप भी उसके साथ खड़े दिखाई देंगे।
राहुल गांधी सदन में विपक्ष के नेता की भूमिका नहीं निभाते AI समिट पर सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का भारत विरोधी व्यवहार, भारत के विकास के प्रति आलोचना करते हैं, यह बताता है कि उनकी मानसिकता क्या है। यह बताता है कि वह भारत विरोधी मानसिकता के नेता बन गए हैं। कुछ समझ में नहीं आता है कि वह भारत के हैं या भारत के विरोधी के हैं। देश के विकास के प्रति राहुल गांधी की सोच नहीं हैं। यह देश और दुनिया में जाकर देश की शिकायत करते हैं तो उन्हें बदनाम कौन करेगा। वह सदन के अंदर विपक्ष के नेता की भूमिका नहीं निभाते हैं, ऐसा लगता है कि उनकी जुबान भारत को बदनाम करने की जुबान है। बंगाल में सरिया कानून नहीं चलेगा पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग को काम नहीं करने दे रही हैं। यह अब चलने वाला नहीं है, सरिया कानून नहीं चलेगा। फिल्म ‘द केरल स्टोरी-टू’ पर कहा कि देश को सच दिखाने का अधिकार फिल्मों के निर्माता को है, निर्देशकों को है। अगर वह सच नहीं दिखाएंगे तो आज के युवा दिग्भ्रमित हो जाएंगे।


https://ift.tt/pa5QvIi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *