DniNews.Live

भाजपा MLC विशाल सिंह ‘चंचल’ का 42वां जन्मदिन:गाजीपुर में समर्थकों ने केक काटकर मनाया, दीं शुभकामनाएं

गाजीपुर में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” का 42वां जन्मदिन समर्थकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर गाजीपुर के कई समर्थकों और शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी एमएलसी को जन्मदिन की बधाई दी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में स्थानीय नागरिकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर खुशी व्यक्त की। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने महाजन टोली वार्ड स्थित अपने हरिशंकरी आवास पर सहयोगियों और समर्थकों के साथ केक काटा। उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराया और उपस्थित लोगों ने एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के दीर्घायु होने तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में मंत्री बच्चा तिवारी, प्रहलाद पांडे, कमलेश सिंह, मयंक तिवारी, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, बुलबुल दत्ता, सचिन अग्रहरि, योगेश शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, रोहित, राजू वर्मा, पिंटू गोयल और रोहित अग्रवाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *