DniNews.Live

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मेरठ में बैठक:जिला अध्यक्ष ने की हर घर ध्वज फहराने की रूपरेखा तय

मेरठ के हरमन सिटी स्थित भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल एवं अभियान संयोजक ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य वक्ता मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसका स्थापना दिवस पूरे देश में उत्सव की तरह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा भाव और “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ काम करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता सराह रही है, जिससे पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सदाचार और अनुशासन को अपनाएं तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को मंडल और जिला कार्यालयों पर सजावट की जाएगी। 6 अप्रैल को पार्टी ध्वज फहराने, मिष्ठान वितरण और घर-घर पर वरिष्ठ नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर ध्वज के साथ सेल्फी साझा करने की अपील भी की गई। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा कार्य और अंत्योदय आधारित राजनीति पर चर्चा की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *