कासगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भाजपा का स्थापना दिवस बूथ स्तर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे सोरों गेट स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जिला और मंडल कार्यालयों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। पार्टी की विकास यात्रा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इन संगोष्ठियों में वरिष्ठ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि वक्ता के रूप में शामिल होकर पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। बैठक में संजय सोलंकी, महेंद्र सिंह बघेल, आकाशदीप वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, शिव कुमार भारद्वाज, रूप किशोर कुशवाहा, शरद गुप्ता, संजय पुण्ढीर आदर्श, मनोज शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, डी.एस. लोधी, प्रीति महेश्वरी, रविंद्र ब्रह्मचारी, सुधा साहू, मयंक वैश्य, मनोज चौहान, दीपक ठाकुर, आदित्य काकोरिया, कुलदीप प्रतिहार, अजय शर्मा, अमित और अभिषेक भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply