DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा विधायक और बेटे पर भ्रष्टाचार का आरोप:गोंडा में पूर्व सपा विधायक ने लगाए आरोप, फेसबुक पर चली जुबानी लड़ाई

गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक बैजनाथ दुबे ने वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह और उनके पुत्र वैभव सिंह उर्फ मोनू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। वैभव सिंह हलधरमऊ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि हैं। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कटरा बाजार का हलधरमऊ ब्लॉक पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता-पुत्र मिलकर ब्लॉक को लूट रहे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने गोंडा जिलाधिकारी को भी टैग किया। इस मामले पर भाजपा विधायक बावन सिंह ने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार किया और कहा कि जो कुछ कहना था वह उन्होंने फेसबुक पर ही लिख दिया। पूर्व सपा विधायक के आरोपों का जवाब भी फेसबुक पर ही आया। भाजपा विधायक के बेटे वैभव सिंह ने लिखा:”एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित करो और राजनीति व ब्लॉक दोनों से इस्तीफा ले लो। अगर यह आरोप अनर्गल साबित हुए, तो अब चार धाम की यात्रा पर निकलने का विचार करो।” उन्होंने अपनी पोस्ट में हंसने वाली इमोजी भी लगाई। वैभव सिंह ने भी कैमरे पर बोलने से मना कर दिया और कहा कि फेसबुक के माध्यम से जवाब दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे और वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है। दोनों नेता अक्सर विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी टक्कर लेते हैं। हाल ही में कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में हुए एक विवाद को लेकर भी पूर्व सपा विधायक ने भाजपा विधायक और उनके पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस विवाद ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और दोनों पक्षों के समर्थक फेसबुक पर ही अपने-अपने रुख को साझा कर रहे हैं।


https://ift.tt/fck6nYm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *