DniNews.Live

भाजपा लखनऊ की नई जिला कार्यसमिति घोषित:आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री समेत 35 सदस्यों की नई टीम बनाई गई

भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने पूरी टीम का ऐलान किया। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, चंद्र प्रकाश अवस्थी उर्फ अखिलेश कोषाध्यक्ष समेत तीन सहकोषाध्यक्ष बनाए गए, मीडिया और आईटी प्रभारियों तक कुल 35 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में संतुलन और विस्तार पर जोर
घोषित कार्यसमिति में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा गया है। अवधी क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ जिले की इस टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को देखते हुए यह टीम तैयार की गई है, ताकि बूथ स्तर तक मजबूती लाई जा सके।

उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री तक जिम्मेदारियां तय
नई टीम में जिला उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार वर्मा, अरविंद यादव, कृष्ण कांत अवस्थी, हंसराज लोधी, अनिल सिंह चौहान, शिव दर्शन यादव, प्रतिमा वर्मा और हंसराज रावत को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं जिला महामंत्री के रूप में धीरेंद्र पाण्डेय “धीरू”, अंकित गुप्ता और गौरव सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। संगठन के संचालन में इन पदों की अहम भूमिका मानी जाती है।

जिला मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर भी नियुक्तियां
जिला मंत्री पद पर राजू कश्यप, धीरेंद्र मौर्य “धीरू”, विवेक सिंह, संजीव मिश्रा, मुकेश शर्मा, श्यामप्यारी लोधी, प्रतिमा सिंह और कामता प्रसाद रावत को शामिल किया गया है।
इसके अलावा चन्द्र प्रकाश अवस्थी (एडवोकेट) को जिला कोषाध्यक्ष और अभिषेक राजपूत, ज्ञानेंद्र सिंह पप्पन व अमित तिवारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम भी घोषित
भाजपा ने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखते हुए अलग से जिम्मेदारियां तय की हैं। चितरांमणि पाण्डेय को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि संतोष शर्मा और आशीष कनौजिया को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
सोशल मीडिया में रवि द्विवेदी को संयोजक और अजीत यादव व निर्मल सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। आईटी सेल में राजकुमार रोहित को संयोजक और विपिन सक्सेना व अमित कश्यप को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य
जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि नई कार्यसमिति का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाना है। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के साथ भाजपा लखनऊ में संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *