DniNews.Live

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले विनीत शारदा:मेरठ के व्यापारी नेता ने रखा सेंट्रल मार्केट का विषय

मेरठ के व्यापारी नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात हुई। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शिष्टाचार भेंट की। साथ ही मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का विषय रखा।
कहा कि व्यापारियों को राहत मिलना चाहिए। इस तरह पूरा बाजार उजड़ना उनकी रोजीरोटी पर संकट है। इस गरिमामयी भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार प्राप्त हुए। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। श्री शारदा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापार वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *