Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे रात्रि विश्राम:महराजगंज में पंकज चौधरी संगठनात्मक संवाद को देंगे मजबूती


                 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे रात्रि विश्राम:महराजगंज में पंकज चौधरी संगठनात्मक संवाद को देंगे मजबूती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे रात्रि विश्राम:महराजगंज में पंकज चौधरी संगठनात्मक संवाद को देंगे मजबूती

महाराजगंज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार रात सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री बबलू यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम के दौरान पंकज चौधरी विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं की समस्याएं, सुझाव और अनुभव भी जानेंगे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ एक ही परिसर में रुकने से आपसी संवाद और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के साथ समय बिताने और सीधे संवाद का अवसर मिलने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बबलू यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढ़ाते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *