मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में भाजपा नेता ने तेज रफ्तार कार से 5 लोगों को रौंद दिया। इसके बाद उसकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में धुत था। 5 लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। 20 मिनट हाईवे रहा जाम, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पोरसा में नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने आरोपी भाजपा नेता को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीओपी रवि भदौरिया पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देते हुए जल्द आरोपी को पकड़ने की बात की। लोगों ने पुलिस पर ही आरोपी नेता को भगाने का आरोप लगाया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। एसडीओपी के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग माने। देखिए तस्वीरें दो घायलों को मुरैना किया गया रेफर
दो घायलों को गंभीर हालत में मुरैना रेफर किया गया है। एक घायल युवक ने इलाज कराने से इनकार कर दिया। उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी नेता को भगाया है। उसने कहा कि पहले पुलिस आरोपी को पकड़े तब इलाज कराऊंगा। एसडीओपी ने बताया- पांच लोगों को टक्कर मारी
एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि कुल पांच लोगों को टक्कर मारी गई थी। तीन एक ही परिवार हैं। इनमें एक 11 साल का बच्चा भी है। घायलों की पहचान अभिषेक तोमर, कमलेश राठौर, रामदत्त राठौर, गिर्राज राठौर और अन्नू लाक्षाकार(11) के रूप में हुई। इनमें कमलेश और रामदत्त की हालत गंभीर है।
https://ift.tt/rAuOS9w
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply