ग्राम ढिंडाला निवासी मेधावी देविका कुंडु का उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में चयन वाणिज्यिक कर अधिकारी पद पर होने से गांव में खुशी का माहौल है। बुधवार को भाजपा नेता अर्जुन ढिंडाला अपने साथियों के साथ देविका के आवास पहुंचे और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अर्जुन ढिंडाला ने कहा कि गांव की बेटी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ढिंडाला और क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने देविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। इस अवसर पर सोहनपाल (चेयरमैन), जसवंत सिंह, रविंद्र मलिक, रोहित सांगवान, पंकज विहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply