DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा जिला मंत्री ने नितिन नवीन को दी शुभकामना

भास्कर न्यूज |शिवहर भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से बिहार के युवाओं में खुशी की लहर है। बताया गया कि श्री नवीन पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और शिवहर भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार गुप्ता ने नितिन नवीन को बधाई दी। गुप्ता ने बताया कि उन्हें श्री नवीन के साथ तब काम करने का अवसर मिला था, जब वे प्रदेश अध्यक्ष थे। श्री गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन ने युवा मोर्चा को बिहार में मजबूत किया और विधायक व मंत्री रहते हुए युवाओं में नया जोश भरने का काम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवीन के नेतृत्व में भाजपा भारत के सभी राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।


https://ift.tt/18ZfGDo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *