DniNews.Live

भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी का स्वागत:इटावा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

इटावा कचहरी परिसर में भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया गया। जिला शासकीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ताओं और अन्य वकीलों ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कचहरी परिसर में स्वागत कार्यक्रम
इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने यशवर्धन चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। देखें, 3 तस्वीरें… अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में अनुराग दुबे, रमाकांत चतुर्वेदी, तरुण शुक्ला, कौशलेंद्र तोमर, मंजू शाक्य, निखिल अग्रवाल, अजीत तोमर, योगेंद्र परिहार, संध्या कुशवाहा, कमल माथुर, सुबोध राजपूत, सुभाष राजपूत, राकेश राजपूत, तुषार गुप्ता, जयंत कुमार, अभिषेक तिवारी और उमेश सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी पर जताया आभार
यशवर्धन चौधरी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *