DniNews.Live

भाजपा जिलाध्यक्ष ने हमीरपुर में पकड़े ओवरलोड मौरंग ट्रक:15 ट्रकों को प्रशासन के हवाले किया, अवैध खनन पर हुई कार्रवाई

हमीरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने मंगलवार रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने लगभग 15 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा और उन्हें प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासन और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। यह घटना बिवांर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर हुई। बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध रूप से मौरंग ले जा रहे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया। उनकी इस कार्रवाई के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो अब जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। परिवहन का मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है चेकिंग के बाद पकड़े गए सभी 15 ओवरलोड ट्रकों को स्थानीय प्रशासन के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गौरतलब है कि हमीरपुर जिले में मौरंग की ओवरलोडिंग और बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन का मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर की गई यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *