DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनें नितिन नबीन:दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आज होगा स्वागत, 2006 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2006 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आज वे दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भाजपा मुख्यालय में सुबह 11 बजे उनका स्वागत किया जाएगा। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि नितिन नबीन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। बीजेपी की ऐसे ही परंपरा रही है। PM नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा-
नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।
अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे फिलहाल नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर किसने क्या कहा… पब्लिक को दिया मैसेज- मैं सिर्फ नेता नहीं एक्जीक्यूशन मिनिस्टर हूं नितिन नबीन की राजनीति का सबसे मजबूत आधार बिहार की शहरी सीटें हैं। पटना की बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांच बार जीत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बांकीपुर, पटना साहिब, दीघा, कुम्हरार और पटना पश्चिम जैसी सीटें जिले की उन शहरी सीटों में शामिल हैं, जहां मिडिल क्लास, व्यापारी वर्ग, प्रोफेशनल्स और सरकारी कर्मचारियों की निर्णायक भूमिका रहती है। नितिन ने इन वर्गों के मुद्दों में सड़क, ट्रैफिक, नगर सेवाएं, कानून-व्यवस्था और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार राजनीतिक एजेंडा बनाया। पथ निर्माण और नगर विकास विभाग संभालते हुए उन्होंने शहरी मतदाताओं के बीच यह संदेश दिया कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक्जीक्यूशन वाले मंत्री हैं। बीजेपी संगठन के भीतर भी नितिन नबीन को शहरी रणनीति का जानकार माना जाता है। चुनाव के दौरान बूथ मैनेजमेंट, शहरी वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग और मिडिल क्लास वोटर तक पहुंच है। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं। वर्किंग प्रेसिडेंट बनने के बाद बोले- यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। 45 साल के नितिन बिहार के पहले नेता हैं, जिसे भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगर वह नड्डा की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो बिहार के पहले नेता होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के लिए बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा- यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है और मेरा मानना ​​है कि कार्यकर्ता के रूप में काम करने से पार्टी के वरिष्ठ नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। पटना भाजपा कार्यालय में जमकर मना जश्न…


https://ift.tt/gEVZcFo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *