सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ‘मिशन मोड’ में कार्य करने का आह्वान किया। त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह ‘चुन्नू’ और पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय प्रताप ने किया। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें 33 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह छंगू, प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, आनन्द जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आलोक आर्या, लालमणि सिंह, आशीष सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, रेखा निषाद, अरुण जायसवाल, राजेश दूबे निर्माण, पूजा कसौधन, राजेश सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संजय सोमवंशी, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह, आकाश जायसवाल और रचना अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply