अररिया| जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को नरपतगंज के विधायक देवयंती देवी ने बताया कि 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रस्थान करेंगे। कार्यकर्ता यहां से ट्रेन, बस,चौपहिया वाहन से पटना जाने का तैयारी कर रहे हैं। मौके पर नरपतगंज के विधायक देवयंती यादव,पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर मौजूद रहे।
https://ift.tt/FuLRJBi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply