DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के विरुद्ध केस

सिटी रिपोर्टर|बेतिया आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सेक्टर पदाधिकारी(सेक्टर संख्या-145) ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के विरुद्ध चौतरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। लगुनाहा चौतरवा पंचायत में सेक्टर पदाधिकारी ने भ्रमण के दौरान पाया कि वार्ड संख्या-04 में कई स्थानों जैसे रंजन मंडल, बबलू दास एवं नलिनी पाल के घरों की दीवारों सहित अन्य जगहों पर भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के प्रचार पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह पोस्टर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि में चिपकाए गए। संबंधित गृहस्वामियों ने बताया कि उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को अपने घर की दीवारों का उपयोग प्रचार के लिए करने की अनुमति नहीं दी थी। निरीक्षण के क्रम में सदर सीओ सह उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी ने पाया कि पुलिस लाइन जाने वाली सड़क के किनारे जन सुराज के प्रत्याशी का पोस्टर लगाया गया है।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *