DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर रंग महोत्सव 2025, रंग जुलूस बना मुख्य आकर्षण:देश के 9 राज्यों के कलाकारों ने दिखाई विविधता में एकता

भागलपुर में अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित तीन दिवसीय भागलपुर रंग महोत्सव 2025 कला केंद्र, लाजपत पार्क में उत्साह के साथ जारी है। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 20 से 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा। महोत्सव के दौरान आज एक भव्य रंग जुलूस निकाला गया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस रंग जुलूस ने पूरे शहर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इसमें बिहार सहित देश के 9 राज्यों से आए कलाकारों ने भाग लिया। इन कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत की। 9 राज्यों के कलाकारों ने रंग जुलूस से बिखेरी सांस्कृतिक विविधता रंग जुलूस ने “विविधता में एकता” की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो भागलपुर में मिनी भारत का सजीव स्वरूप उतर आया हो। कलाकार जुलूस के साथ चलते हुए अपने-अपने राज्यों की लोकसंस्कृति को आमजन के सामने प्रदर्शित कर रहे थे। आयोजन समिति के प्रकाश चंद्र गुप्ता, शिशुपाल भारती, श्री प्रकाश चौधरी, जयंत जलद, विनोद कुमार रंजन, पंकज झा, पंकज सिंह, अरविंद मंडल, राजीव राज सिंह, तरुण घोष, शांतनु गांगुली, महबूब आलम और जिमी हमिदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर, निकला भव्य रंग जुलूस यह रंग जुलूस कार्यक्रम निर्देशक कपिल देव मंडल और कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार मंडल की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें माउंट फोर्बिस स्कूल, एसएमएस मिशन स्कूल, आसना पब्लिक स्कूल हरदासपुर, लैलक सहित भागलपुर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी की, जिससे जुलूस और अधिक जीवंत व आकर्षक बन गया। रंग जुलूस के दौरान शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलाकारों का स्वागत किया और कई स्थानों पर पानी व शरबत की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर धीरज शर्मा ने बताया कि रंग जुलूस का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।


https://ift.tt/KGCP4tL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *