DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में 2 पक्षों के बीच पत्थरबाजी:एक पक्ष के घर पर पत्थर गिरने से बढ़ा विवाद, तलवार-चाकू से हमला; हिरासत में एक आरोपी

भागलपुर में आपसी विवाद में 2 पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है। बात इतनी बढ़ गई कि धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के लालूचक गुमटी नंबर-12 की है। जानकारी के अनुसार देर रात स्थानीय निलासी मंगरुआ चौधरी के परिवार के सदस्य दुकान पर सामान लेने गए थे। इस दौरान संतोष रजक पक्ष के कुछ लोग उसे चिढ़ाने लगे। कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान एक पत्थर पास में स्थित एक विशेष समुदाय के घर पर जा गिरा। जिस के बाद आक्रोश फैल गया। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला शांत कराया सूचना मिलते ही इशाकचक पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मंगरुआ चौधरी को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। दंगा निरोधी दस्ता ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एहतियातन मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक पुलिस गश्त करती रही। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सब नियंत्रण में है। पुलिस एक्टिव मोड में है।


https://ift.tt/01c2sMA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *