DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़:पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 90 हजार कैश जब्त

भागलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इशाकचक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14 पुड़िया स्मैक और 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इशाकचक इलाके में रेलवे लाइन के किनारे कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण दो आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाकचक पासी टोला निवासी छोटू चौधरी और व्यायामशाला झोपड़पट्टी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 4.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा 90 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं, जिसे पुलिस स्मैक की बिक्री से प्राप्त रकम मान रही है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर भागलपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की है।


https://ift.tt/pwz4NlY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *