DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में श्राद्ध कार्यक्रम में फायरिंग:युवक को पीठ में लगी बुलेट, मायागंज में एडमिट; 2 गुटों के बीच विवाद हुआ था

भागलपुर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान मुकेश कुमार मंडल(37) के तौर पर हुई है। घटना सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद के बीच अचानक किसी ने गोली चला दी। एक बुलेट मुकेश के पीठ में जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस के अनुसार, घायल मुकेश मंडल अभी स्पष्ट बयान नहीं दे पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल का इलाज जारी है। बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


https://ift.tt/XbBcQnD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *