DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में शिवरात्रि मेले में युवक ने लहराया कट्टा:स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, सिटी एसपी बोले- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

भागलपुर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टेज पर देसी कट्टा लहराते हुए डांस कर रहे युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव का है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जब डांसर स्टेज पर प्रस्तुति दे रही थी, तभी गांव का एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर मंच पर पहुंचा और डांसर के साथ हथियार लहराते हुए डांस करने लगा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम हथियार लहरा रहा था, जबकि नीचे मौजूद दर्शक तालियां बजा रहे थे। युवक से हथियार छीनने का प्रयास किया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजक तुरंत मंच पर पहुंचे और युवक से हथियार छीनने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मंच पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक की पहचान बैरिया गांव निवासी साहब मंडल के बेटे भोला कुमार मंडल के रूप में की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला कुमार मंडल का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई की घटनाएं शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक के पास देसी कट्टा कहां से आया और क्या कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति ली गई थी। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले को लेकर भागलपुर क़े सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा की मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/D9AfUs8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *