DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में यातायात जागरूकता कार्यशाला:पुलिस ने लोगों को जागरूक किया, सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी

भागलपुर में 22 से 27 फरवरी तक मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह के पहले दिन समीक्षा भवन में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। व रीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें नियमों का पालन कर रोका जा सकता है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से तेज गति और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार देना और समय पर अस्पताल पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। सही तरीके से दिया गया सीपीआर किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सड़क पर पैदल मार्च कर आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस सप्ताह के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा, “पुलिस सप्ताह के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर नागरिक यातायात नियमों को समझे और उनका पालन करे। हेलमेट, सीट बेल्ट और सतर्कता ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।”


https://ift.tt/PqIj7wV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *