DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा का पांचवां दिन:दोनों पालियों में साइंस का पेपर, 62 सेंटर्स पर सीसीटीवी से निगरानी; वीडियोग्राफी की व्यवस्था

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज(21 फरवरी 2026) 5वां दिन है। दोनों ही पालियों में विज्ञान (साइंस) विषय का पेपर है। भागलपुर में 62 सेंटर्स पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12.30 बजे तक चली। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सभी सेंटर्स पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं। सेंटर पर वीडियाग्राफी की व्यवस्था है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने सभी छात्रों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने की अपील की है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो।


https://ift.tt/jBCi7Dl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *