भागलपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। इशाकचक थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.12 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹98,880 नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इसे नशा विरोधी अभियान के तहत एक सफलता मान रही है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इशाकचक थाना क्षेत्र के व्यासमशाला रेलवे लाइन के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू चौधरी उर्फ संजय कुमार चौधरी, निवासी पासी टोला, थाना इशाकचक और सोनू साह, निवासी व्यासमशाला झोपड़पट्टी, थाना इशाकचक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छोटू चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ इशाकचक थाना समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर में नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस गिरफ्तार तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी तलाश कर रही है।
https://ift.tt/3WUgDJq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply