भागलपुर में तीन बच्चों की मां ने खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुंदन यादव की पत्नी जूली कुमारी(29) के तौर पर हुई है। 9 साल पहले शादी हुई थी। कुंदन बाईपास थाना में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। गांव में इस बात की चर्चा है कि पति का किसी महिला से अवैध संबंध था। जिस वजह से महिला ने खौफनाफ कदम उठाया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव की है। पुलिस ने मृतका की बहन को डांटा खुदकुशी की सूचना मिलने पर मृतका की बहन मौके पर पहुंची। इस दौरान वो वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे डांटा। जांच के लिए स्पेशल टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था मृतका के बेटे ने बताया कि घर में कोई भी नहीं था। मैं ट्यूशन पढ़ने गया था। मां ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। पापा थाना में काम करते हैं। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया गया।
https://ift.tt/wdDvXkN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply