भागलपुर के यूनिवर्सिटी रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला बीच सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मायागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतका रुपमनी देवी(52) नाथनगर के दिलदारपुर गावं की रहने वाली थी। घटना तातारपुर थाना क्षेत्र की है। चाय पीकर घर लौट रही थी मृतका के बेटे कर्ण महतो ने बताया कि मेरी मां यूनिवर्सिटी गेट के पास चाय पीने गई थी। चाय पीकर घर लौटते समय ई-रिक्शा ने रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई शिव कुमार ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा ड्राइवर की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आम जनता से अपील करते हुए कहा अगर किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
https://ift.tt/OdVpmQ2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply