DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में आठ जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे:16वें सामूहिक विवाह महोत्सव में गूंजे गीत, विधायक बोले- पुण्य काम में शामिल होना सौभाग्य

भागलपुर के बैद्यनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में आज 16वें सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में आठ जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच विवाह की रस्में संपन्न करायी गयीं। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक इंजीनियर शोभानंद मुकेश मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि कन्यादान महादान है और ऐसे पुण्य कार्य में शामिल होना सौभाग्य की बात है। विधायक ने 16 साल से निरंतर आयोजन के लिए संस्था की सराहना की और कहा कि इससे समाज में सामाजिक चेतना जागृत होती है। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कहलगांव के सचिव बृजेश शाह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है, ताकि वे भी अपने बच्चों की शादी सम्मानपूर्वक कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों को सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर और घरेलू उपयोग की सामग्री दी गयी। फर्नीचर में ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, गोदरेज आलमारी, किचन सेट सहित अन्य सामान शामिल रहे। व्यवस्थापक संदीप लाल रूंगटा ने कहा कि गौदान, भूमिदान और कन्यादान को श्रेष्ठ दान कहा गया है। इस आयोजन से सभी को आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने बताया कि एकचारी, महागामा, सनोखर, नवगछिया और मनिहारी से चयनित आठ जोड़ों का विवाह कराया गया। चयन से पहले परिवारों का सत्यापन, उम्र की जांच और स्थानीय मुखिया से पुष्टि की जाती है, ताकि कोई विवाद न हो। सामूहिक विवाह में श्याम बाल मंडल सेवा ट्रस्ट,चावो वीरो दादी परिवार कहलगांव और सेवा भारती का सहयोग रहा। आयोजन के बाद सभी मेहमानों रुकेगी के लिए भोज की भी व्यवस्था की गयी।


https://ift.tt/P87ru1K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *