भागलपुर के कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। व्यापक अभियान चलाया गया है। हाट रोड से स्टेशन चौक होते हुए एलसीटी घाट रोड तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया। अभियान का नेतृत्व कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने किया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनी रही और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। SDO ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मुख्य सड़कों के किनारे बने अवैध दुकान, टिन शेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों में हल्की नाराजगी देखी गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। लोग बोले- जाम की समस्या आम हुई स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और जाम की समस्या आम हो गई थी। लोगों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमित निरीक्षण कर अवैध कब्जों पर सख्ती बरती जाएगी।
https://ift.tt/H5xFo2R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply