DniNews.Live

भाकियू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:शामली जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर आक्रोश


                 भाकियू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:शामली जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

भाकियू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:शामली जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

शामली में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई भाकियू ने आरोप लगाया कि अस्पतालों में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इन अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की है कि जिला अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, डॉक्टरों और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो। मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कपिल तोमर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *