![]()
भाकियू ने आवास परियोजना रद्द करने की मांग की:संतकबीरनगर में भूमि अधिग्रहण के डर से किसानों ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन ने संतकबीरनगर के मलोरना गांव में प्रस्तावित आवास विकास परियोजना का विरोध किया है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही परियोजना को रद्द करने की मांग की। भूमिहीन होने का डर सता रहा किसानों का कहना है कि मलोरना गांव के किसानों की कृषि भूमि पहले ही खलीलाबाद-बहराइच रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। अब नई आवास विकास परियोजना के कारण उन्हें अपनी शेष जमीन खोने और भूमिहीन होने का डर सता रहा है। किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि यह परियोजना लागू होती है, तो वे अपनी आजीविका का साधन खो देंगे और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मलोरना गांव में प्रस्तावित आवास विकास परियोजना को निरस्त कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव रामाशंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष गणेश चौधरी, फूलचंद्र चौधरी, हरीश राव, रविचंद्र राव, चंद्रशेखर चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, राजेश राव, श्रीकांत चौधरी सहित कई किसान मौजूद रहे।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply