सहारनपुर में सोमवार को भाई ने अपनी बड़ी बहन को गोली मार दी। पुलिस कस्टडी में ही उसने अपने बहन के सिर में तमंचा सटाकर फायर किया। गोली लगते ही वह कार में ही गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 4 दिन पहले युवती गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार देर रात पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। इसी बात से उसका भाई खफा था। सोमवार को जब पुलिस मेडिकल कराने के लिए युवती को ले जा रही थी, तभी कार में बैठी बहन को उसके छोटे भाई ने गोली चला दी। यह घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी की है। देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… CHC परिसर में पुलिस के सामने मारी गोली
घायल युवती का नाम राखी (25) है। वह फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामखेड़ी गांव की रहने वाली हैं। 4 दिन पहले राखी गांव के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। इस मामले में उसके छोटे भाई रवि ने गांव कंदेला निवासी लवकुश और गोविंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात युवती को बरामद कर लिया। आज यानी सोमवार को युवकी का मेडिकल कराने के लिए कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। सीएचसी परिसर में राखी कार के अंदर बैठी थी। इस दौरान उसका छोटा भाई रवि मौके पर तमंचा लेकर पहुंचा। उसने पुलिस की मौजूदगी में ही अपनी बहन के सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही राखी गिर पड़ी। पुलिस ने आरोपी भाई हिरासत में लिया
घटना के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, 20 लोगों के दबने की आशंका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply