भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में शोध-प्रतिशोध में हुई चंदन कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचानबजेन टोला गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तरारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि भोजपुर एसपी राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की। इस मामले में मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार के बयान पर चरपोखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस बाकी सात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लाठी-डंडे से पीट पीटकर की थी हत्या SP राज ने बताया कि यह हत्या एक पुराने मामले का प्रतिशोध थी। दरअसल, वर्ष 2023 में इसी गांव के उपेंद्र सिंह, जो सत्येंद्र सिंह का भाई था, उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में मृतक चंदन कुमार समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। उस समय सत्येंद्र सिंह भी घायल हुआ था। बाद में चंदन कुमार जेल गया और जमानत पर रिहा होने के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस का कहना है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते सत्येंद्र सिंह और उसके सहयोगियों ने चंदन कुमार की हत्या की साजिश रची। गोवर्धन पूजा के दिन हुई वारदात घटना गुरुवार की रात की है, जब गांव में गोवर्धन पूजा के मौके पर नाटक का आयोजन चल रहा था। उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर राजेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसे करीब से दो गोलियां मारी गईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। एक आरोपी गिरफ्तार सात की तलाश जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, राजू सिंह समेत अन्य सात नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से बजेन टोला और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। एसपी ने कहा कि जल्द ही शेष आरोपितों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
https://ift.tt/SfYNDEK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply