![]()
भांजे ने मामी से की शादी, 6 लाख लेकर गायब:मैनपुरी में 10 साल की जान-पहचान, फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी की
मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पावर हाउस रोड निवासी हरेंश, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है, पिछले करीब 10 वर्षों से उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और शीतला माता मंदिर में शादी कर ली। महिला का कहना है कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और हरेंश पर पूरा भरोसा कर लिया था। पीड़िता के अनुसार, उसके पास मौजूद रकम की जानकारी आरोपी को हो गई थी। इसके बाद उसने बहाने बनाकर करीब 6 लाख रुपए ले लिए। इसी पैसे से आरोपी ने दो मोबाइल फोन खरीदे और अंडा-चाउमिन का ठेला भी शुरू कराया। मथुरा जाने की बात कहकर हुआ गायब महिला ने बताया कि करीब 8 दिन पहले हरेंश मथुरा दर्शन की बात कहकर घर से निकला, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटा। फोन करने पर वह टालमटोल करता है और परेशान न करने की बात कहकर कॉल काट देता है। आंखों से पूरी तरह विकलांग महिला अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वह रोते-बिलखते कलेक्ट्रेट पहुंची और अधिकारियों से आरोपी को वापस लाने व न्याय दिलाने की मांग की।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply