पंजाब पुलिस ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। हालांकि, इस मामले का एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित सिंघियान सुंदर निवासी प्रभात कुमार (मनोज मंडल का पुत्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। वहीं, फरार आरोपी झुल्लु कुमार के घर से पुलिस ने 33,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। भवानीपुर थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लुधियाना में कांड संख्या 13/26 दर्ज है। इस मामले की निगरानी स्वयं पंजाब पुलिस के आईजी कर रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने एक बड़े अधिकारी के साथ साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया था। यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है, जिसके कारण पंजाब पुलिस लगातार भवानीपुर पुलिस के संपर्क में थी। इसी समन्वय के तहत शुक्रवार को भवानीपुर थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी और अवर निरीक्षक विकास कुमार के साथ पंजाब पुलिस ने सिंघियान में छापेमारी कर मुख्य आरोपी प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लुधियाना रवाना हो गई है।
https://ift.tt/rR9UDLj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply