DniNews.Live

भरथना स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदीं दो महिलाएं:गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद डरीं, सिर में लगी गंभीर चोट


                 भरथना स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदीं दो महिलाएं:गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद डरीं, सिर में लगी गंभीर चोट

भरथना स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदीं दो महिलाएं:गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद डरीं, सिर में लगी गंभीर चोट

इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद दो महिलाएं घबराहट में चलती ट्रेन से कूद गईं। प्लेटफॉर्म पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और तुरंत मदद से उनकी जान बच गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गलत ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी थाना क्षेत्र के ग्राम साम्हो निवासी गीता देवी ने बताया कि वह अपनी देवरानी अंजू के साथ दवा लेने भरथना आई थीं। दवा लेने में देर हो जाने के कारण दोनों ने रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर गांव लौटने का फैसला किया। इसी दौरान स्टेशन पर अलीगढ़-कानपुर सुपरफास्ट मेमो ट्रेन आकर रुकी और जल्दबाजी में दोनों उसी ट्रेन में चढ़ गईं। ट्रेन नहीं रुकेगी सुनते ही घबराईं महिलाएं ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने दोनों महिलाओं को बताया कि यह ट्रेन साम्हो स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह सुनते ही दोनों घबरा गईं। तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल चुकी थी। घबराहट में उन्होंने चलती ट्रेन से कूदने का फैसला कर लिया, जिससे प्लेटफॉर्म पर गिरकर दोनों घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत दोनों महिलाओं को ट्रेन से दूर हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी पुलिस और स्टेशन मास्टर रमनदीप मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *