भदोही में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ संगठन ने शहीद दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जनपद के शहीद स्थल स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह पार्क में हुआ। इस अवसर पर नागमलपुर से शहीद झूरी सिंह स्थल तक एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के बाद, शहीद स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित युवाओं को झूरी सिंह के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए संघर्ष, त्याग और देश की आजादी के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया गया, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो सके। कार्यक्रम के आयोजक और जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में युवाओं से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु और सुखदेव थापर के बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता शहीदों के त्याग का परिणाम है, जिसे सहेजकर रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। चौहान ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और देश की एकता, अखंडता व विकास के लिए तत्पर रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें ग्राम प्रधान परऊपुर दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान नागमलपुर राकेश पांडे, शहीद झूरी सिंह के परपौत्र रामेश्वर सिंह, राकेश पाठक (जेएनवीएस), शिवम राय, निधिश पांडे, आशीष कुमार, पंकज कुमार, अनुज पांडे, राकेश पांडे, रामेश्वर सिंह, शिवम सिंह, विपुल गौतम, सचिन दुबे, मैनेजर पांडे, शुभम पांडे, गोलू दुबे, शिवम पाल और छोटू पांडे शामिल थे।

Leave a Reply