पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत चकवा स्थित आर.एस./एस.डी. विद्यालय में ममहर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को जिलाध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा ने संबोधित किया। अभियान के वर्गाधिकारी और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में औराई विधायक श्री दीनानाथ भास्कर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे और प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश उर्फ तेन गुरु ने की। दूसरे सत्र में पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र दुबे मुख्य वक्ता रहे, जबकि नवनियुक्त जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने अध्यक्षता की। कुल चार सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला, जिसमें तीसरे और चौथे सत्र में भी मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इन सभी सत्रों में कार्यकर्ताओं को भाजपा का मूल मंत्र और संगठन को आगे बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे सर्वोपरि हैं। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान पार्टी में हमेशा होता है और आगे भी होगा। विधायक ने बताया कि संगठन और सरकार दोनों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है, और संगठन के माध्यम से ही सरकार बनती है, जो अंत्योदय के पथ पर मिलकर काम करती है। देखें 3 तस्वीरें… जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने पार्टी की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडे, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन राय, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, जिला महामंत्री राजेश पटेल, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, चंदूलाल चंद्राकर, दीपम त्रिपाठी, पूरी मंडल की टीम और जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा सहित कई सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री वेद मौर्य ने किया।

Leave a Reply