भदोही पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर जिले में कई मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से छीना गया एक मोबाइल और घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, भदोही थाने में मोबाइल छिनैती की तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। पहली शिकायत राजकुमार गुप्ता निवासी उधवाँ माँफी ने 14 मार्च 2026 को दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हरियांव प्राथमिक विद्यालय के पास उनकी POCO C 55 मॉडल का मोबाइल मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने छीन ली थी। दूसरी घटना 13 मार्च 2026 को शाम करीब 5:30 बजे आफताब निवासी हिम्मतपुर बकुचिया के साथ हुई। वे स्टेशन से अपने घर बकुचिया जा रहे थे, तभी अरविन्द एक्सपोर्ट बकुचिया के पास उनकी OPPO A9 2020 मॉडल का मोबाइल छीन ली गई। तीसरी शिकायत आर्यन पाल निवासी रामरायपुर ने 22 मार्च 2026 को दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे रेवड़ा से घर लौटते समय रामरायपुर में एस.एन. हॉस्पिटल के पास साइकिल पर बात करते हुए उनकी मोबाइल दो मोटरसाइकिल सवारों ने छीन ली। इन घटनाओं के संबंध में भदोही थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए और विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चोरी/छिनैती की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन भदोही पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बगल में खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक POCO C 55 मॉडल का मोबाइल फोन बरामद किया गया, जो छिनैती के एक पंजीकृत मामले से संबंधित था। इसके अलावा, विभिन्न छिनैती की घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को भी 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विशाल गौतम निवासी हरियांव, हैप्पी बिन्द निवासी हरियांव और एक अन्य विशाल गौतम निवासी हरियांव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply