जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक डॉ. आर.के. पटेल से खास बातचीत की गई। उन्होंने अपने चार साल के कामकाज को 10 में से 10 अंक देते हुए कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आया है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब : मैं अपने कार्यकाल को 10 में से 10 अंक देता हूं। हमने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही?
जवाब: भदोही से जौनपुर के बीच बना NH-135A फोरलेन हाईवे सबसे बड़ी उपलब्धि है। पहले इस मार्ग पर यात्रा करने में करीब 3 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी मात्र 45 मिनट में पूरी हो जाती है। खराब सड़क के कारण पहले लोग जौनपुर में शादी-विवाह करने से बचते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप पूरा नहीं करा पाए?
जवाब: वाराणसी मंडल का एक स्पोर्ट्स कॉलेज हमारी विधानसभा के पाली क्षेत्र में स्वीकृत है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट भी पास हो चुका है, लेकिन जमीन विवाद के चलते मामला कोर्ट में लंबित है। उम्मीद है कि एक-दो साल में यह काम शुरू हो जाएगा। सवाल: क्या इस बार आप फिर टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि पार्टी मुझे इस बार भी टिकट देगी। सवाल: 2027 के चुनाव में यूजीसी का कितना असर पड़ेगा?
जवाब: यूजीसी का चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। चुनाव विकास और जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सवाल: एसआईआर को लेकर विपक्ष हमलावर है, इसका क्या असर पड़ेगा?
जवाब: एसआईआर के माध्यम से फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों को हटाया गया है, जो लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार कर रहे थे। यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और हमें और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply