भास्कर न्यूज | निर्मली सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर स्थानीय तिलयुगा नदी के तट पर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विगत छह वर्षों से लोगों द्वारा छठ के अवसर पर तिलयुगा नदी के तट पर सूर्यदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अचर्ना की जाती है। सूर्य मंदिर कमिटी के देवेश सिंह व अनिल साह आदि ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से पूजा की जाती है। छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया जाता है। जिससे श्रद्धालु एवं छठव्रती भगवान भास्कर के अस्त व उदय दोनों स्वरूपों को अर्घ्य प्रदान करते हैं। साथ ही सूर्यदेव की प्रतिमा का दर्शन भी उन्हें हो पाता है। अनुमंडल क्षेत्र में सूर्यदेव के दर्शन के लिए तिलयुगा नदी के तट पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। फिलहाल सूर्यदेव की प्रतिमा को अंतिम रूप देते हुए रंग-रोगन व साज-सज्जा की जा रही है। वहीं प्रतिमा का निर्माण कर रहे दरभंगा के मशहूर कलाकारों छोटू पंडित व राम कुमार पंडित का कहना है कि विगत छह वर्षों से निर्मली शहर के तिलयुगा नदी तट पर सूर्यदेव की प्रतिमा का निर्माण किया जाता है। सूर्यदेव की प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया जाता है। भगवान भास्कर की प्रतिमा निर्माण के दौरान ही भक्तजनों की काफी भीड़ लगी रहती है।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply