सिटी रिपोर्टर| गढ़पुरा गढ़़पुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचो सिंह पोखर पर भव्य पंडाल में खरना के दिन विधि विधान से भगवान भास्कर के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पुरोहित प्रकाश मिश्रा के द्वारा वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कराई गई। यजमान के रूप में रतन राय, रोहन राय और पंकज साह शामिल हैं। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजन के लिए पट खोल दिए गए। कुम्हारसों के मूर्तिकार जयजय राम पंडित द्वारा भगवान भास्कर समेत अन्य देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। सार्वजनिक छठ पूजा समिति के लाल बाबू महतों, संजीव सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 से ग्रामीणों के सहयोग से लगातार भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया जा रहा है। इस बार गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से लेकर बाजार तक भव्य तोरण द्वार के साथ ही सड़क के दोनों तरफ रॉलेक्स तथा लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। घाटों की साफ-सफाई स्वच्छता कर्मियों और पूजा समिति के सहयोग से की गई है। गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में पांच जगहों पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय बिहार की मिट्टी की खुशबू और छठ महापर्व की भक्ति अब जापान में भी अपना रंग बिखेर रहा है। बिहार, झारखंड एवं यूपी आदि राज्यों के रहने वाले भारतवंशी जापान में सामूहिक रूप से छठ पर्व मना रहे हैं। इसको लेकर प्रवासी भारतीय ने रविवार को काफी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से खरना में शामिल हुए हैं। इसकी तस्वीर एवं जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रवासी खम्हार निवासी विकास रंजन ने बताया कि प्रवासी भारतीयों का जापान में छठपर्व पर सपरिवार मिलना हमसब के लिए बेहद खास है। कामकाज की व्यस्तता और दूरी की वजह से हम सभी बिहार जाकर छठ पूजा में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन यहां अपने लोगों के बीच वही अपनापन, वही भक्ति और वही संस्कार महसूस हो रहा है। मौके पर बेगूसराय के विभिन्न गांव सहित अन्य राज्यों के लोग एकत्रित हुए हैं। इसमें ज्योति किरण, रविंदर, लक्ष्मी, अंकिता, आशीष रंजन, दिलीप, अन्नू, पूजा, मुकेश गुप्ता, शिवानी गुप्ता, पिकू, रितिशा, मायरा एवं ओमसाई सहित अन्य परिवार शामिल हैं।
https://ift.tt/VIqw9ZS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply