भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर और चैनपुर अंचलों में पैक्स गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में यह जांच धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के साथ संबंधित पैक्सों के अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोदामों में रखे धान की स्थिति, रजिस्टर संधारण, खरीदी की प्रगति और किसानों को किए जा रहे भुगतान की जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिए कि किसानों से धान की खरीदी समय पर सुनिश्चित की जाए। 48 घंटे में किया जाएगा भुगतान उन्होंने विशेष रूप से छोटे और मंझोले किसानों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, विभाग द्वारा निर्धारित धान खरीदी लक्ष्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी पैक्सों को यह भी कहा गया कि धान क्रय के बाद विभागीय प्रावधानों के अनुसार 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों और पैक्स कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/ZzLemrJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply