DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, ट्रक ने कुचला:बांका में पहिए के नीचे आने से क्षत-विक्षत हुआ शव, छोटा भाई गंभीर घायल

बांका में शुक्रवार देर रात ब्रेकर के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर पड़ी। बाइक चालक दाहिनी ओर गिरे। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनका शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना तेरह माइल चौक के पास भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान भागलपुर के अलीगंज निवासी जोगिंदर दास (52) के रूप में हुई है। वहीं उनका छोटे भाई संजय दास गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। दरअसल, जोगिंदर दास और उनके छोटे भाई संजय दास एक ही बाइक से रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव आए थे। जोगिंदर दास अपने बेटे के ससुराल में समधी के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। शादी कार्यक्रम के बाद दोनों भाई सबौर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव बारात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक पर पीछे बैठा भाई हुआ घायल इसी दौरान तेरह माइल चौक के पास रात के अंधेरे में सड़क पर बने ब्रेकर के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर बीच सड़क पर गिर पड़ी। बाइक चला रहे जोगिंदर दास दाहिनी ओर गिरे। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनका शव क्षत-विक्षत हो गया। वहीं,बाइक पर पीछे बैठे छोटे भाई संजय दास बाईं ओर गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग घटना की खबर मिलते ही मृतक के बेटे और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पिता का शव देखकर बेटे ने गहरा दुख व्यक्त किया।अलीगंज में परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में शोक का माहौल छा गया।शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर एसआई रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/lfLHvpk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *