DniNews.Live

ब्रह्मपुरी में फ्लैट के अंदर मृत मिली महिला:ट्यूशन पढ़ाकर करती थी गुजर बसर, कैंसर का चल रहा था उपचार, शव मोर्चरी भेजा

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में फ्लैट के अंदर एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। बताया जाता है कि महिला काफी बीमार थी। संभवत: रात के समय तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक नजर डालते हैं वारदात पर
मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्रांतर्गत बिजली बंबा बाइपास स्थित ग्रीन विलेज अपार्टमेंट का है, जहां फ्लैट नंबर 314 में 40 वर्षीय अंशिता अकेली रहती थी। मंगलवार सुबह खाना देने वाला घर पहुंचा तो दरवाजा ना खुलने पर उसने पड़ौसियों को सूचना दी। किसी तरह दरवाजा खुला तो पाया अंशिता मृत अवस्था में बैड पर पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची
घर के भीतर महिला के मृत मिलने की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने देखा शव के पास ही मेज पर कुछ दवाईयां मौजूद थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात के समय महिला की तबियत बिगड़ी लेकिन वह मदद नहीं मांग पाई और उसकी मृत्यु हो गई। कैंसर से पीड़ित थी महिला
यह भी बताया जाता है कि अंशिता कैंसर से पीड़ित थीं। लगभग दो साल पहले वह पति से अलग हो गई और अकेले रहने लगी। अपना खर्च चलाने के लिए वह ट्यूशन दिया करती थीं। कुछ समय पहले कैंसर का पता चला। 23 तारीख को वह निजी अस्पताल में भर्ती हुई और 25 तारीख को छुट्टी लेकर घर आ गई। कम बात करती थी अंशिता
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की मानें तो अंशिता बहुत कम बात करती थीं। आस पास के लोग तो यह भी बताते हैं कि वह बहुत कम ही अपने फ्लैट से बाहर आती थीं। अंशिता की मौत का जब लोगों को पता चला तो वह एकत्र हो गए। पुलिस ने भी पूछताछ की और शव मोर्चरी भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला कैंसर से पीड़ित थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। महिला के परिवार से भी संपर्क करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *