![]()
ब्रजेश पाठक ने मंत्री से माफी मांगी, गले लगाया VIDEO:स्टेज पर नाम भूल गए थे, बोले- बहुमत की ओर देखते हैं; योगी हंस पड़े
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्टेज पर बैठे रालोद मंत्री अनिल प्रधान का नाम भूल गए। बगल में खड़े सहयोगी ने याद दिलाया तो उन्होंने हाथ जोड़कर मंत्री से माफी मांगी। पास जाकर उन्हें गले भी लगाया। कहा- गलती हो गई… मंत्रीजी, क्षमा करना। हम आपको देख नहीं पाए। हम सामने वालों की तरफ देखने लगे। लोकतंत्र में बहुमत की तरफ देखा जाता है। डिप्टी सीएम की बातें सुनकर सीएम योगी समेत स्टेज पर बैठे सभी मंत्री मुस्कुराने लगे। ब्रजेश पाठक ने कहा- अनिल प्रधान जुझारू और दलित समाज के बड़े नेता हैं। जयंत चौधरी के विश्वासपात्र हैं। हमारे पुराने मित्र भी हैं। 2007 में इनके चुनाव प्रचार में मैं गया था। दरअसल, योगी सरकार के आज 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने लखनऊ में वार्षिक किताब ‘नवनिर्माण’ का विमोचन किया। इसमें सरकार की उपलब्धियों को बताया गया है। तस्वीरें देखिए-
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply