गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में देर रात एक घर पर हमला कर पांच राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में घर के कई सदस्य घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और पीड़ित परिवार को लगातार धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्य हसनैन खान ने बताया कि जितेंद्र यादव अपने कई समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान पांच राउंड फायरिंग भी की गई। रोड़ेबाजी में परिवार के कुछ सदस्यों को चोटें आई हैं। राजनीतिक कारणों से चल रहा था दोनों पक्षों के बीच विवाद हसनैन खान के अनुसार, यह घटना चंदन यादव और जितेंद्र यादव के बीच हुई लड़ाई में उनके बीच-बचाव करने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच राजनीतिक कारणों से विवाद चल रहा था। जब हसनैन ने बीच-बचाव किया, तो जितेंद्र यादव ने उन्हें धक्का दिया और बाद में उनके घर पर हमला कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्हें लगातार केस वापस लेने और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने बताया कि पांच राउंड फायरिंग का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने प्रशासन से मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
https://ift.tt/vdMHDsc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply