DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बोधगया : नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 400 लोगों का दवा के साथ इलाज

भास्कर न्यूज| बोधगया बोधगया प्रखंड के पथरा गांव स्थित तारा हेल्पिंग एजुकेशन सोसाइटी परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में करीब 400 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही सभी को निःशुल्क आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गयी। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सोसाइटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ग्रामीण इलाकों में समय पर जांच और परामर्श की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण छोटी बीमारियां गंभीर रूप ले लेती है। इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जाता है। शिविर में स्थानीय चिकित्सक डा. संजय कुमार, डा. मनोज कुमार, डा. रवि कुमार और डा. छोटू कुमार ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड, निमोनिया, जोड़ों का दर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम समेत विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श दिया। जरूरतमंदों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयां वितरित की गयी। शिविर से पथरा, पथलगढ़, गोहटी, घंटा डीह, सतघरवा, मिर्चीहार व शेखवारा सहित कई गांवों के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे लाभान्वित हुए। सुबह से ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा परिसर स्वास्थ्य सेवा केंद्र में तब्दील नजर आया। मौके पर सोसाइटी की संगीता कुमारी वर्मा, सुमित कुमार, विकास कुमार, मुन्ना कुमार यादव, रीना शर्मा, संजना राज, इंद्रजीत कुमार, पिंकी कुमारी, ब्यूटी कुमारी मौजूद थे।


https://ift.tt/bEBY1HQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *